पतेरी गांव में लाखों की चोरी, दरवाजों में चटकनी लगाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

सिंगरौली:जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतेरी में बीती मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने एक बड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। चोरों ने बड़ी ही सुनियोजित तरीके से घर के बाहर से दरवाजों में सिटकनी लगा दी, जिससे अंदर सो रहे परिजन बाहर न निकल सकें, और आराम से घर में घुसकर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे।

चोरों ने इस स्थिति का फायदा उठाते हुए घर के विभिन्न कमरों को बाहर से बंद कर दिया और अलमारी व बक्सों में रखे कीमती आभूषण व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिजन जागे तो घटना की जानकारी लगी, जिसके बाद तत्काल बरगवां पुलिस को सूचना दी गई।पीड़ित नारायण प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि चोरी गए जेवरात की कीमत लाखों रुपए में है। इस घटना को गांव की अब तक की सबसे बड़ी चोरी माना जा रहा है, जिससे पूरे पतेरी गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड व फिंगरप्रिंट टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं

Next Post

कांग्रेस ने कहा : भाजपा विधायक का बयान सत्ता के घमंड का प्रतीक

Wed Apr 22 , 2026
शिवपुरी: शिवपुरी की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के विवादित बयान के बाद कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने कहा कि इस तरह […]

You May Like