शिवपुरी: शिवपुरी की राजनीति इन दिनों गरमाई हुई है। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के विवादित बयान के बाद कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष शशि शर्मा ने कहा कि इस तरह की भाषा और व्यवहार लोकतंत्र की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर जवाब भी देगी। उन्होंने कहा कि उनका बयान सत्ता के घमंड का प्रतीक है।
