ट्रेन से गिरकर राजगढ़ निवासी की मौत

शाजापुर। जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रेलवे पटरी के पास एक व्यक्ति का शव मिला, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

यह घटना ग्राम सुनेरा के पास रेलवे पोल नंबर 1271/5 और 1271/6 के बीच हुई. बताया जाता है कि ट्रेन से गिरने से यह हादसा हुआ है. सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस जांच में मृतक की पहचान मुकेश पिता प्रभुलाल के रूप में हुई है. मुकेश राजगढ़ जिले के ग्राम सूरजखेड़ी का निवासी था. बताया जा रहा है कि मुकेश किसी ट्रेन से यात्रा कर रहा थाए तभी वह गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मर्ग कायम का मामला जांच में लिया है.

Next Post

मोदी और ट्रंप ने पश्चिम एशिया पर की स्थिति पर चर्चा की

Tue Apr 14 , 2026
नयी दिल्ली 14 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पश्चिम एशिया की स्थिति और विशेष रूप से हार्मुज जलडमरूमध्य से समुद्री जहाज़ों के सुरक्षित आवागमन के बारे में चर्चा की। श्री ट्रंप के साथ बातचीत […]

You May Like

मनोरंजन