इंदौर: देपालपुर इलाके में एक कार शोरूम पर नकाबपोश चोरों ने धावा बोला. मेन गेट के टफन ग्लास को तोड़कर घुसे बदमाशों ने करीब एक घंटे में वारदात को अंजाम दिया और नई एसयूवी चुरा ले गए. ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.देपालपुर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि इंदौर रोड स्थित भगवती प्रेस्टीज महेंद्रा शोरूम पर रात करीब 2 बजे वरदात की. आरोपियो की पांच बताई जा रही है. बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बताया गया कि आरोपी शोरूम के बाहर पहुंचे. पहले शोरूम का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए. वे अपने साथ डीजल भी लेकर आए थे.
फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले एक बदमाश अंदर घुशा फिर उसके दो साथी भीतर पहुंचे जबकि दो बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी करते नजर आ रहे हैं. शोरूम में घुसकर आरोपियों ने नई एसयूवी में डीजल डाला और फिर मुख्य गेट के टफन ग्लास को तोड़ते गाड़ी को शोरूम से बाहर निकाल लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी गाड़ी सहित इंदौर की ओर भाग निकले थे. घटना की सूचना मिलते ही डायल112 टीम पहुंच गई थी. घेराबंदी की गई मगर आरोपियों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.
