एक्शन प्लान के अनुसार फील्ड अधिकारी करें कार्य : प्रबंध संचालक

जबलपुर: मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय त्रैमासिक रिव्यू मीटिंग में प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने निर्देश दिए कि फील्ड के अधिकारी आगामी रबी सीजन में बिजली की अनुमानित मांग को देखते हुये प्रदेश में 20000 मेगावाट विद्युत के मद्देनजर हर स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर लें।

उन्होंने रबी सीजन की मांग को देखते हुये ट्रांसमिशन सिस्टम की स्थिरता और निरंतरता बनाये रखने ट्रांसको के रबी सीजन एक्शन प्लान पर गंभीरता से विचार विमर्श किया एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों की माइक्रो मॉनिटरिंग रखी जाये एवं किसी भी विषम परिस्थिति में ट्रांसमिशन नेटवर्क के रिस्टोरेशन को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

उन्होंने ट्रांसमिशन लाइनों, उन पर ट्रिपिंग और सब स्टेशनों के मेंटेनेंस कार्यों की प्रगति के साथ प्रदेश में चल रहे ट्रांसमिशन निर्माण कार्यों की समीक्षा की और इन्हें उच्चतम गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश भी दिए। प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों की क्षमता तथा उन पर लोडिंग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि किसी भी लाइन या सबस्टेशन में निर्धारित सीमा से अधिक लोड न डाला जाये।

Next Post

अक्षय शर्मा ने चेन्नई ओपन में 63 का शानदार स्कोर बनाकर पहले दिन गौरव हासिल किया

Wed Sep 17 , 2025
चेन्नई, (वार्ता) चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा ने चेन्नई के कॉस्मो टीएनजीएफ गोल्फ कोर्स में खेले जा रहे एक करोड़ रुपये के इनामी चेन्नई ओपन 2025 पावर्ड बाय सीपीसीएल में नौ अंडर 63 का शानदार स्कोर बनाकर पहले दिन का गौरव हासिल किया। पीजीटीआई में दो बार विजेता रहे 35 वर्षीय […]

You May Like