इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार ग्वालियर आए, सिंधिया कन्या विद्यालय पहुंचे

ग्वालियर। आज सिंधिया कन्या विद्यालय में भारत में इज़राइल के राजदूत रूवेन अज़ार पहुंचे। विद्यालय आगमन पर प्रधानाचार्या निशि मिश्रा ने उनका स्वागत कर स्मृति-चिह्न प्रदान किया। इस अवसर पर करियर काउंसलर उर्वशी पांडे कोऑर्डिनेटर के रूप में उपस्थित रहीं। राजदूत अज़ार ने भ्रमण के दौरान रोबोटिक्स लैब का दौरा किया, जहाँ छात्राओं द्वारा तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखा। उन्हें विद्यालय की सामाजिक पहल संकल्प के बारे में भी जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सेवा हेतु निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जाते हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना की। छात्राओं से संवाद के दौरान राजदूत अज़ार ने कूटनीति, नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर अनुभव साझा किए तथा छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ वैश्विक मुद्दों पर सोचने और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।उल्लेखनीय है कि रूवेन अज़ार ने अगस्त 2024 में भारत में इज़राइल के राजदूत के रूप में पदभार संभाला है। इससे पूर्व वे रोमानिया में इज़राइल के राजदूत सहित कई महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और रणनीतिक पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Next Post

सरकार डरती है, मुझे जनरल नरवणे के शब्द बोलने से रोकती है : राहुल

Mon Feb 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की लिखी कुछ बातें लोकसभा में बोलना चाहते थे लेकिन इससे सरकार डर रही है और उन्हें संसद में बोलने नहीं […]

You May Like