
सिंगरौली। जिले के मोरवा की बेटी शालिनी गुप्ता ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के दम पर इंग्लैंड की राजधानी लंदन में आईटी सेक्टर में साफ्टवेयर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर पूरे जिले, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है।
छोटे शहर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंची उनकी सफलता आज युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। मोरवा की साधारण गलियों से शुरू हुआ शालिनी गुप्ता का सफर आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है। प्रारंभिक शिक्षा क्राइस्ट ज्योति स्कूल, सिंगरौली से प्राप्त करने के बाद उन्होंने भोपाल से स्नातक एवं दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अहमदाबाद में अपने करियर की शुरुआत की और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन, ईमानदारी तथा समर्पण के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते हुए आज लंदन में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
