भूत-प्रेत बाधा दूर करने का झांसा देकर महिला से ठगी

शुजालपुर, सोशल मीडिया पर भूत-प्रेत बाधा दूर करने का दावा कर महिला को झांसे में लेकर करीब तीन लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को शुजालपुर मंडी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.50 लाख नकद और वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है. वहीं ठगी गई राशि में से 79 हजार बैंक खातों में होल्ड भी करा दिए गए हैं.

पुलिस के अनुसार कृष्णा नगर शुजालपुर मंडी निवासी रश्मि सक्सेना ने 24 मई 2026 को थाना शुजालपुर मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को फेसबुक के माध्यम से एक व्यक्ति से संपर्क हुआ, जिसने स्वयं को भूत-प्रेत बाधा दूर करने वाला बताकर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के नाम पर ऑनलाइन राशि जमा कराई. झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग माध्यमों से कुल 2.97 लाख आरोपी के बताए खातों में ट्रांसफ र कर दिए. बाद में ठगी का अहसास होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस अधीक्षक शाजापुर प्रियंका शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा एसडीओपी निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने साइबर सेल की मदद से बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया. इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी निरीक्षक शिवकुमार यादव, उपनिरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, प्रधान आरक्षक रंजीत भानेरिया, प्रधान आरक्षक सचिन सिसोदिया, आरक्षक प्रहलाद जाट, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक रविकांत यादव, आरक्षक मांगीलाल लवंशी तथा साइबर सेल के घनश्याम राजपूत एवं आरक्षक राजेश दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

 

79 हजार रूपए होल्ड किए…

 

जांच के दौरान पुलिस ने ठगी गई राशि में से 79 हजार होल्ड कराने में सफलता हासिल की. लगातार तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंची और इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद इरशाद 32 पिता शेर दीन को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने फेसबुक पर भूत-प्रेत बाधा दूर करने संबंधी पोस्ट डालकर फ रियादिया को अपने जाल में फंसाया और उससे 2.97 लाख की ऑनलाइन ठगी की. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.50 लाख नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फ ोन बरामद किया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा अन्य लोगों को भी इसी तरह अंधविश्वास का झांसा देकर साइबर ठगी का शिकार बनाने की जानकारी मिली है. पुलिस उससे इस संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है.

Next Post

जल संरक्षण,पौधरोपण और स्वच्छता कार्यों में तेजी लाएं

Fri Jul 31 , 2026
सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में ग्रामीण विकास विभाग की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों की जनपदवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देशित […]

You May Like