अमृत जल-2 पाईप लाईन के संविदाकार पर गंभीर आरोप, अनुबंध के अनुसार नही कराया जा रहा सड़क का कार्य
सिंगरौली :नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्डो के रहवासियों के लिए शुद्ध पेयजल अमृत-2 पाईप लाईन बिछाने का काम चल रहा है। जहां ननि एवं संविदाकार के बीच अनुबंध है कि जिस स्थिति में सड़क है उसी स्थिति में सड़क बनाकर देना है। किन्तु आरोप है कि पूर्ण की तरह निर्माण कार्य नही कर रहा है। केवल कार्य के नाम पर लीपापोती कर रहा है।गौरतलब है कि नगरीय क्षेत्र सिंगरौली में अमृत-2 जल प्रदाय के लिए पाईप लाईन का कार्य कई जगह चल भी रहा है।
वही संविदाकार सड़को को खोदकर पाईप डाल रहा है। यहां तक तो सही माना जा रहा है। लेकिन संविदाकार पर आरोप है कि एग्रीमेंट के अनुसार सड़के नही बनाई जा रही हैं। संविदाकार केवल लीपापोती करने में जुटा हुआ है। हालांकि यह पहली शिकायत नही है। इसके पहले भी इस तरह की लगातार शिकायते आ रही थी। लेकिन इसपर नगर निगम ने संविदाकार पर कोई ठोस कदम नही उठाया। लिहाजा संविदाकार पीसीसी एवं डामर वाली सड़को को तहस-नहस करने के बाद केवल लीपापोती एवं खानापूर्ति करने में जुटा हुआ है।
कई बार धस चुकी हैं सड़के
निर्धारित मापदण्ड एवं अनुबंध के अनुसार क्षतिग्रस्त सड़को को पाईप लाईन के ठेकेदार द्वारा कार्य न कराये जाने के कारण कई सड़के धस चुकी हैं और यहां तक कि यदि भारी वाहन गुजरते हैं तो वाहनों के पहिये भी सड़क में धस जा रहे हैं। आरोप है कि गनियारी वार्ड क्रमांक 41 शिवमंदिर चौराहा के पास सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता विहिन कराया जा रहा है। पार्षद ने भी गुणवत्ता विहिन कार्य का विरोध कर चुके हैं।
