सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल। सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रूपए की ठगी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया. आरोपी ने फरियादी के परिवार के 7 लोगों को नौकरी का दिलाने का भरोसा दिलाया. इसके लिए उसने प्रक्रिया के तहत ज्वाइनिंग लेटर भी पकड़ाया था. मामले की शिकायत डीजीपी आफिस में होने पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया.

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विजय शंकर ने मुरैना जिले के निवासी फरियादी राजकुमार सिंह के परिवार के 7 लोगों को सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया. आरोपी विजय ने खुद को इस दौरान मंत्रालय का कर्मचारी भी बताया. राजकुमार को उसकी बात पर भरोसा इस लिए भी हुआ कि आरोपी से हर बार मंत्रालय के सामने ही हुई. राजकुमार का भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने कुछ अधिकारियों को अपना रिश्तेदार भी बताया. आरोपी अपने ही जाल में तब फंसा जब उसने राजकुमार को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया. इस लेटर को लेकर राजकुमार विभाग में गए तब जालसाजी के मामले का खुलासा हुआ. फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजयशंकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Next Post

सिविल जज परीक्षा का परिणाम घोषित, इंदौर की भामिनी राठी रहीं प्रदेश में प्रथम

Wed Nov 12 , 2025
इंदौर. मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर ने सिविल जज (जूनियर डिविजन) परीक्षा 2022 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया. घोषित सूची में इंदौर की भामिनी राठी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम गौरवान्वित किया है. हाईकोर्ट की परीक्षा शाखा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार चयन सूची वेब […]

You May Like