शिवपुरी: कोलारस कस्बे में एक्सिस बैंक के पास एक ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में 23 वर्षीय अंकित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने एबी रोड और एनएच-46 पर चक्काजाम कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया। अंकित गुप्ता जगतपुर तिराहे से स्कूटी पर लौट रहा था। इसी दौरान शिवपुरी से गुना जा रहे ट्रक ने एक्सिस बैंक के सामने टक्कर मार दी।
अंकित स्कूटी समेत ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नशे में था और इससे पहले एक आइसक्रीम ठेले और एक बाइक को भी टक्कर मार चुका था। उन हादसों में लोग बाल-बाल बचे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एबी रोड और एनएच-46 पर चक्काजाम कर दिया।
