हाथ की नस काट की आत्महत्या की कोशश, अस्पताल में उपचार जारी

सतना: कोलगवां थाना क्षेत्र की नई बस्ती में सोमवार देर रात एक युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।परिजनों के अनुसार, युवती देर रात अपने साथी से फोन पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान किसी बात पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद युवती ने आवेश में आकर ब्लेड से अपनी हाथ की नस काट ली।

खून से लथपथ देखकर परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। शादी की बात पर हुआ विवाद युवती ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से अमित के साथ प्रेम संबंध में है और उससे शादी करना चाहती है, लेकिन अमित विवाह के लिए तैयार नहीं है। युवती के अनुसार, रिश्ते में बढ़ते तनाव और असहमति के कारण वह मानसिक दबाव में थी। परिजनों ने यह भी बताया कि छह माह पहले भी युवती ने एक बार हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था, तब भी परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी।

 शिकायत में आनाकानी
हालांकि उस समय युवती ने पुलिस में शिकायत करने से इनकार कर दिया था। लेकिन अस्पताल में भर्ती युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Next Post

सोना-चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ता: दिल्ली-मुंबई समेत 10 शहरों में घटे दाम, 2 दिन में 24 कैरेट गोल्ड ₹610 गिरा

Wed Dec 3 , 2025
नई दिल्ली, 03 दिसंबर, 2025: भारत में सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹10 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। पिछले दो दिनों में, 24 कैरेट सोने के दाम ₹610 और 22 कैरेट सोने के […]

You May Like