गुलाबगंज में आधे घंटे की आफत: जलभराव से बनी तालाब जैसी स्थिति, घरों में घुसा पानी

गुलाबगंज: कस्बे में रविवार की शाम हुई करीब आधे घंटे की बारिश ने ग्राम पंचायत की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. तेज बारिश के बाद मुख्य सड़क पर तालाब जैसे हालात बन गए और पानी लोगों के घरों तक पहुंच। गया, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग की कई नालियां पाट दी गई हैं, जिसके कारण सफाई कर्मचारी नियमित सफाई नहीं कर पा रहे हैं.

नालियों में अवरोध होने से बारिश का पानी निकासी नहीं पा सका और पूरी सड़क पर भर गया. ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा नालियों पर अवरोध करने वालों को नोटिस जारी कर नालियां खुली रखने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसका कोई प्रभाव दिखाई नहीं दे रहा है. नतीजतन हर बारिश में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है.

Next Post

Mumbai Rain: भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर जलभराव, पानी के बीच दौड़ी लोकल ट्रेन

Mon Jul 6 , 2026
मुंबई। मानसून एक बार फिर लोगों की रफ्तार पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। ये तस्वीरें मुंबई की हैं, जहां लगातार बारिश के बाद रेलवे ट्रैक और प्लेटफॉर्म के आसपास पानी भर गया। पानी के बीच से गुजरती लोकल ट्रेनें और प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री… ये नज़ारा बता रहा […]

You May Like