बाबर के नाम का फ्लैक्स लगने का विरोध, हिन्दु संगठनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

भोपाल। टीटी नगर थाना क्षेत्र में एक सुलभ शौचालय के नामकरण को लेकर हिन्दू संगठनों ने मंगलवार को जमकर विरोध किया. आरोप है कि शौचालय की इमारत पर बाबर नाम का फ्लेक्स लगाया गया था. इसकी जानकारी श्री हिन्दू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच को मिली और मौके पर पहुंचकर लोगों ने इसका विरोध किया.

हिन्दू संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सैकेंड स्टॉप स्थित सुलभ शौचालय के पास पहुंचे. यहां बाबर के नामकरण को लेकर कार्यकर्ताओं ने बाबर समर्थकों पर देशद्रोह का प्रकरण दर्ज करने की मांग पुलिस से करते हुए प्रदर्शन किया. इस मौके पर लगाए गए फ्लैक्स को पुलिस ने छीन लिया.

चंद्रशेखर तिवारी ने इस मौके पर कहा कि हिन्दुओं के 500 वर्षों के संघर्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अयोध्या में बाबर नाम का कलंक खत्म किया. उन्होंने कहा कि श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हुआ और मंदिर में ध्वजारोहण सम्पन्न हुआ, कुछ बाबर समर्थकों ने पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने के लिये धन संग्रह कर रहे है. तिवारी ने कहा अगर मस्जिद बनाना है तो देशभक्त अशफ़ाक उल्ला खां जी, डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम, बिस्मिल्लाह खां के नाम से बनाये, बाबर के नाम से कहीं भी किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होने देंगे.

इस मौके पर श्री हिन्दू उत्सव समिति के प्रवक्ता बालिस्ता रावत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मांग की है कि सांप्रदायिकता फैलाने का प्रयास करने वाले बाबर समर्थकों पर देशद्रोह का प्रकरण दर्ज करायें.

भोजपुरी भाषा विकास मंच के प्रदेश प्रवक्ता छोटेलाल गिरी व रामस्वरूप राजपूत ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के द्वारा सुलभ शौचालय में बाबर नामकरण का फ्लैक्स न लगाने देना आश्रचकित की बात है, मैं इसकी घोर निंदा करता हूं, बाबर के नाम का किसी भी प्रकार का निर्माण, नहीं सहेगा हिन्दुस्तान. कार्यक्रम में हेमंत शर्मा, अमित बैन सहित हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए.

Next Post

सरकारी पेंशन खातों में 44 लाख का गबन, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 7 आरोपियों के खिलाफ FIR 

Tue Dec 9 , 2025
भोपाल। सरकारी पेंशन खातों में बड़े घोटाले का मामला सामने आया है. ईओडब्ल्यू ने मामले में बैंक कर्मचारियों और उनके परिचितों पर एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि एटीएम कार्ड और फाइनेंस सिस्टम का दुरुपयोग कर ₹44 लाख का गबन किया गया है. ईओडब्ल्यू ने इस मामले में 7 […]

You May Like