Mumbai Rain: भारी बारिश से रेलवे ट्रैक पर जलभराव, पानी के बीच दौड़ी लोकल ट्रेन

मुंबई। मानसून एक बार फिर लोगों की रफ्तार पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। ये तस्वीरें मुंबई की हैं, जहां लगातार बारिश के बाद रेलवे ट्रैक और प्लेटफॉर्म के आसपास पानी भर गया। पानी के बीच से गुजरती लोकल ट्रेनें और प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री… ये नज़ारा बता रहा है कि मायानगरी की लाइफलाइन पर भी बारिश का असर साफ़ दिखाई दे रहा है। हालांकि ट्रेन सेवाएं जारी हैं, लेकिन जलभराव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर साल बारिश के मौसम में सामने आने वाले ऐसे दृश्य एक बार फिर शहर की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

.....

Next Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पीएम मोदी का विशेष लेख, राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को किया नमन

Mon Jul 6 , 2026
नई दिल्ली, आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने विशेष लेख में पीएम मोदी ने डॉ. मुखर्जी को अखंड भारत का प्रणेता, प्रखर राष्ट्रवादी और भारतीय जनसंघ का संस्थापक बताते हुए उनके जीवन को साहस और राष्ट्रप्रेम का […]

You May Like