सीहोर। राष्ट्रीय पशुपालक संघ द्वारा दो सौ भेड़ों की मौत से पीडि़त पशुपालक को पर्याप्त मुआवजा देने और जहरीली हल्दी बेचने वाले दुकानदार पर सख्त कानूनी कार्रवाही किए जाने की मांग प्रशासन से की गई.
राष्ट्रीय पशुपालक संघ के अध्यक्ष जवाहर देवासी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट हुंचकर पशु पालकों और संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्टर के नाम का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर जमील खान को दिया.
गौरतलब है कि राजस्थान के जालोर जिले के गा्रम बादनवाड़ी, तहसील आहोर से 250 भेड़ों के झुंड को लेकर नागाराम, पिता हकमा देवासी और ग्राम काम्बा के हरतिगा राम, ग्राम मैना के पास ठहरे हुए थे. 24 फरवरी को हाट बाजार से एक व्यापारी के माध्यम से पशुपालकों ने हल्दी खरीदी और भेड़ों को खिलाई दी. हल्दी खिलाने के कुछ ही समय बाद भेड़ों में तेज बुखार, मुंह से झाग आने लगा. इस घटना में लगभग 200 भेड़ों की मृत्यु हो गई.पशुपालक की लगभग 50 भेड़ें गंभीर रूप से अभी भी बीमार बनी हुई है. राष्ट्रीय पशुपालक संघ ने घटना की तत्काल निष्पक्ष जांच कर संबंधित दोषी व्यापारी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने, प्रदेश शासन एवं केंद्र शासन की पशुपालक भेड़पालक सहायता योजनाओं के अंतर्गत प्रति मृत भेड़ के अनुसार उचित मुआवजा राशि शीघ्र स्वीकृत कर प्रदान करने की मांग की है.
