BJP की CM हाउस में अनौपचारिक बैठक: आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री निवास पर बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण अनौपचारिक बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। इनमें मिट्टी के गणेश की स्थापना, पशुपालन में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा, 27 अगस्त को उज्जैन में धार्मिक पर्यटन, सेवा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सरकार और संगठन के समन्वय से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जनकल्याण को नई दिशा देना है।

Next Post

जम्पा को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार

Wed Aug 20 , 2025
दुबई, 20 अगस्त (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम जम्पा को मंगलवार को केर्न्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है। जम्पा को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 […]

You May Like