सामुदायिक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं वरिष्ठ नागरिक: विजेन्द्र गुप्ता

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (वार्ता) दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के प्रति दायित्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि समाज का भी है और इस भावना को सामुदायिक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए।

श्री गुप्ता ने आज रोहिणी सेक्टर-13 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निर्मित तीन नए मनोरंजन केंद्रों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने कहा, “वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा परिवार और समाज को संवारने में लगाया है। अब समय है कि हम उन्हें ऐसी सुविधाएं दें जहां वे गरिमापूर्ण, आनंदमय और सक्रिय जीवन व्यतीत कर सकें। इन मनोरंजन केंद्रों में वरिष्ठ नागरिक आपस में संवाद कर सकेंगे, इनडोर खेलों में भाग ले सकेंगे, पठन-पाठन कर सकेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता के माध्यम से सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देंगे। इससे न केवल अकेलापन में कमी आएगी, बल्कि उनका मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक स्वास्थ्य भी सुदृढ़ होगा।”

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि क्षेत्र में और भी ऐसे सामुदायिक केंद्र विकसित किए जाएं। रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं स्थानीय समुदायों से उन्होंने आग्रह किया कि वे भी ऐसे सुझाव दें और इस दिशा में पहल करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा और गरिमा को बढ़ाने वाले ऐसे प्रयासों को उनकी ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

Next Post

एआई171 के विमान के ईंधन-स्विच बंद हो गये थे, पायलटों ने चालू किया पर समय नहीं था : रिपोर्ट

Sat Jul 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) एयर इंडिया की अहमदाबाद विमान दुर्घटना की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि उड़ान संख्या 171 के लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद ऊंचाई खो रहे उस विमान के एक पायलट ने देखा कि कॉकपिट में लगे ईंधन वाले दोनों […]

You May Like

मनोरंजन