
सीहोर। पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित तहसील कार्यालय के रिकार्ड रूम में गत दिवस अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर वहां रखी इन्वर्टर की तीन बैटरी पर हाथ साफ कर दिया. गनीमत रही चोरों ने उस कमरे के ताले को बख्श दिया जिसमें तहसील का रिकार्ड रखा है.अधिकारियों द्वारा कोतवाली में आवेदन दिया गया है.
जानकारी के अनुसार पुरानी कलेक्ट्रेट के एक भवन को राजस्व विभाग ने राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हैं. बताया जाता है कि गत दिवस अज्ञात चोरों ने रिकार्ड रूम के जर्जर दरवाजा व ताले को तोड़ा और अंदर रखी इन्वर्टर की तीन बैटरी ले जाने में कामयाब हो गए. राहत की बात यह है कि उसी भवन में महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज व रिकार्ड रखने वाले रूम का ताला सुरक्षित मिला. बता दें कि पूर्व में भी पुरानी कलेक्ट्रेट से सामान चोरी हो चुका है. जिला नाजिर द्वारा इसकी भी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है. तहसीलदार भरत नायक ने बताया कि रिकार्ड रूम में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना कोतवाली में आवेदन दिया गया है.
