साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन पहुंचा आंकड़ा
जबलपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 23 जनवरी तक होनी है, जिसके लिए अब एक सप्ताह का समय किसानों के पास बचा हुआ है। जिसके चलते जिन किसानों की धान अभी तक खरीदी नहीं गई है, वह किसान नजदीकी खरीदी केंद्र पर पहुंच कर अपनी धान बेच सकते हैं। अभी तक जिले में कुल साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन के ऊपर खरीदी का आंकड़ा पहुंच चुका है। प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए लक्ष्य पर धान खरीदी का आंकड़ा अभी भी पीछे है। उल्लेखनीय है कि धान खरीदी के लिए जिले में लगभग साढ़े पांच लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। जो वर्तमान धान खरीदी से 2 लाख मीट्रिक टन पीछे चल रहा है।
गुरुवार को 786 किसानों ने बेची धान
जानकारी के अनुसार गुरुवार को जिले में बने कुल 102 खरीदी केंद्रों में 786 किसानों ने अपनी धान समर्थन मूल्य पर बेची है। जिसमें से 49302 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। जिसके चलते अब कुल धान खरीदी का आंकड़ा 360630 मीट्रिक टन पहुंच चुका है। जिसमें अभी तक 46392 किसानों ने अपनी धान समर्थन मूल्य पर बेची है।
50 हजार से अधिक स्लॉट हैं बुक
जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए 102 केंद्रीय विभिन्न तहसीलों के अंतर्गत बनाए गए हैं। जिसमें किसानों के अपनी अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए जिले में 55 हजार से अधिक पंजीयन कराए गए हैं। जानकारी के अनुसार विभिन्न तहसीलों के कुल 55928 किसानों द्वारा पंजीयन कराए हैं, जिसमें से शुक्रवार तक 50825 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं।
