दादर गांव के तालाब में डूबी छ: साल की मासूम बच्ची 

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के दादर गांव में बच्चों के साथ राधा नहाने गई थी । जहां तालाब के गहरे पानी में डूबने से मासूम बालिका राधा रावत उम्र 6 वर्ष की मौत हो गई। बालिका अपने नैनिहाल आई हुई थी।

जानकारी के अनुसार जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ाडाड़ निवासी राधा रावत उम्र 6 वर्ष अपने नानी के घर बरगवां थाना क्षेत्र के दादर गांव गई हुई थी। आज दिन गुरूवार की सुबह छोटे-छोटे बच्चे भी दादर गांव के तालाब में गये हुये थे कि बच्चों को नहाते देख राधा भी तालाब में घुस गई। जहां अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गई। राधा को तालाब में डूबते देख बच्चों ने हल्ला गुहार करने लगे। जब तक लोग बच्ची को बाहर निकालते, तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में ले ली गई।

Next Post

42 कर्मचारी ‘रेल सेवा पुरस्कार-2024’ से सम्मानित

Thu Jul 10 , 2025
रतलाम। मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के एनेक्सी हॉल में रेल सेवा पुरस्कार-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मंडल के कलाकारों द्वारा एक संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने कहा […]

You May Like