42 कर्मचारी ‘रेल सेवा पुरस्कार-2024’ से सम्मानित

रतलाम। मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के एनेक्सी हॉल में रेल सेवा पुरस्कार-2024 कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मंडल के कलाकारों द्वारा एक संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने कहा कि मंडल के जिन 42 रेलकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। किसी ने संरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, तो किसी ने परिचालन में दक्षता लाई है। इस अवसर पर इंजीनियरिंग, परिचालन, वाणिज्य, यांत्रिक (डीजल सहित), रेलवे सुरक्षा बल, सिग्नल एवं दूरसंचार, कार्मिक, चिकित्सा, स्टोर, विद्युत, सामान्य प्रशासन तथा मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक सचिवालय से जुड़े कुल 42 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष नवाचार करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु प्रत्येक पुरस्कार प्राप्तकर्ता को आम का पौधा भी भेंट दिया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक डीपी सोनी, पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा एवं संगठन की अन्य सदस्याएं, मंडल के सभी शाखाधिकारी, अधिकारीगण, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सम्मानित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

महू रेलवे प्रबंधक को मिला रेल सेवा पुरस्कार  

Thu Jul 10 , 2025
महू। महू रेलवे स्टेशन प्रबंधक को रतलाम में आयोजित कार्यक्रम में रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शुक्ला महू को वर्ष 2024 के लिए समर्पित अनुकरणीय रेल सेवा के लिए मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्विनी कुमार द्वारा रेल सेवा पुरस्कार प्रदान किया […]

You May Like