
इटारसी। थाना केसला पुलिस ने ग्राम मोरपानी में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा महज 60 घंटे में करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साईकृष्णा थोटा के मार्गदर्शन और एसडीओपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में की गई।
घटना 27 मार्च की शाम की है, जब पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों
जितेंद्र कलमे, शिवा, शिवनारायण और हरिओम ने सुनील कलमे के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान पड़ोसी जंगल सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्यों के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।
