मेहगांव थाना स्टाफ ने टीआई महेश शर्मा को दी भावभीनी विदाई

भिंड: थाना मेहगांव से थाना अटेर स्थानांतरण होने पर निरीक्षक महेश शर्मा के सम्मान में थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवागत थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा सहित समस्त थाना स्टाफ ने निरीक्षक महेश शर्मा का पुष्पमाला एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नई पदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने कहा कि निरीक्षक शर्मा ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन किया। विदाई के अवसर पर निरीक्षक महेश शर्मा ने भी सभी अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेहगांव में मिला सहयोग उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

Next Post

केतन मर्डर केस: सिया ने हत्या से पहले पढ़ा राजा रघुवंशी केस

Mon Jul 6 , 2026
पुणे। केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में नया खुलासा सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सिया गोयल की मोबाइल सर्च हिस्ट्री में वारदात से पहले चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी खबरें पढ़ने के संकेत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि उसने महिला आरोपियों की […]

You May Like