पुणे। केतन अग्रवाल मर्डर केस की जांच में नया खुलासा सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सिया गोयल की मोबाइल सर्च हिस्ट्री में वारदात से पहले चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ी खबरें पढ़ने के संकेत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया कि उसने महिला आरोपियों की पुलिस कस्टडी और पूछताछ से जुड़े सवाल भी इंटरनेट पर सर्च किए थे। इसके अलावा पुलिस मोबाइल डेटा कॉल रिकॉर्ड और चैट की फॉरेंसिक जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी डिजिटल साक्ष्यों को अन्य सबूतों के साथ मिलाकर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों के आधार पर तय होगा।
Next Post
श्योपुर में 30 मिनट की बारिश ने शहर को किया अस्त व्यस्त
Mon Jul 6 , 2026
श्योपुर: श्योपुर में 30 मिनट की बारिश ने जलभराव की गंभीर समस्या पैदा कर दी, जिससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के नाले फैल हो गए और सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। राहत दस्ते फील्ड में उतर गये हैं। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like
-
3 months ago
नौतपा के पहले दिन 44.9 डिग्री पहुंचा पारा
-
1 year ago
13 वर्ष से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे
-
2 months ago
माफियाओं का फर्जीवाड़ा