इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय मासूम की मौत

शाजापुर। नेशनल हाईवे स्थित होटल जैन पथ पर खड़ी इंदौर-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में शिवपुरी निवासी चार वर्षीय अन्य जैन की जलने से मौत हो गई। बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जिन्हें खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। यात्रियों ने बताया कि पहले से वायर जलने की बदबू आ रही थी, लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। बस में न आपातकालीन गेट था और न अग्निशमन यंत्र। दो घंटे बाद जेसीबी की मदद से बच्चे का शव सीट के नीचे से निकाला गया।

Next Post

ट्रंप चीन दौरा रहा बेहद अहम, शी जिनपिंग संग मुलाकात को बताया ‘G-2’ मोमेंट

Sat May 16 , 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीन दिवसीय चीन दौरे के बाद शी जिनपिंग के साथ अहम बैठक को ऐतिहासिक G-2 मोमेंट कहा है। 200 बोइंग डील और ताइवान पर चर्चा हुई। ऐतिहासिक वैश्विक प्रभाव के साथ अमेरिका और चीन के रिश्तों में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति […]

You May Like