भजनलाल ने की नड्डा से मुलाकात

जयपुर 29 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार रात को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की है।

श्री शर्मा अपने दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार रात श्री नड्डा से मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री नड्डा को राज्य सरकार द्वारा राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार एवं जन स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।

साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार एवं भविष्य की योजनाओं पर सार्थक चर्चा की गई।

Next Post

आनु के पास सड़क हादसे में एक की मौत

Tue Apr 29 , 2025
दमोह: जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दमोह कटनी मार्ग गुंजी और आनु के बीच बड़ा पुल के आसपास बाइक सवारों को ट्रक की टक्कर लगने से एक की मौत हो गई. मृतक सिहोरा पड़रिया का रहने वाला विपिन चौरसिया बताया जा रहा है. मौके पर हिंडोरिया थाने से प्रधान […]

You May Like