सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई.कलेक्टर बालागुरू के ने सीएम हेल्पलाइन, समय सीमा वाले विभागीय पत्रों और शासकीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण और त्वरित निराकरण करें. उन्होंने कहा कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में अपनी उच्च रैंक बनाए रखें.
कलेक्टर ने ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल संकट की सूचनाओं के लिए स्थापित कंट्रोल रूम को सक्रिय बनाए रखने तथा पेयजल संबंधी प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए. कलेक्टर बालागुरू के ने वन एवं राजस्व अधिकारियों को वन ग्राम से राजस्व ग्राम तथा वनाधिकार पट्टों के फौती नामांतरण की कार्यवाही में गति लाने के निर्देश दिए.उन्होंने वन विभाग की अनुमति के लिए लंबित खनिज पट्टों की अनुमति प्रदान करने के व न्यायालयों में समय पर जवाब दावा प्रस्तुत और न्यायालय के निर्णयों का पालन यथा समय करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में जिन गौशालाओं में अतिक्रमण है. उन्होंने अतिक्रमण मुक्त किया जाए.
