बिरसा मुंडा जयंती पर झूमेगा मप्र, जनजातीय गौरव दिवस पूरे उत्साह से मनाया जाएगा: सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आज कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मध्यप्रदेश की धरती जनजातीय संस्कृति और गौरव से सराबोर होकर गर्व से झूम उठेगी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर 2025 को पूरे प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस पूर्ण उत्साह, गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा।

उधर,सीएम ने अपने संदेश में विश्व मधुमेह दिवस का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य जागरूकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग, ध्यान और संयमित जीवनशैली अपनाकर न केवल हम स्वस्थ रह सकते हैं, बल्कि जीवन के सर्वोच्च लक्ष्यों को भी प्राप्त कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे तनाव, अवसाद और अनावश्यक दबाव से स्वयं को मुक्त रखते हुए जीवनशैली को बेहतर स्वास्थ्य के अनुरूप बनाएँ।

Next Post

आनलाइन गेम से हुआ कर्ज, दोस्त के घर से ही चुरा लिए 5.6 लाख रूपये

Fri Nov 14 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने ऑनलाइन गेम की लत के कारण अपने ही परिचित युवती के घर पर चोरी की और चोरी भी कोई छोटी मोटी नहीं। पांच लाख से अधिक रुपये के सोने के जेवर और नकद चुरा लिए। महाराजपुरा थाना […]

You May Like