रुपये में तेजी लौटने से चढ़े शेयर बाजार

मुंबई 17 दिसंबर (वार्ता) रुपये में कई दिन बाद तेजी लौटने से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में खुले।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176.40 अंक की बढ़त के साथ 84,856.26 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 166.96 अंक (0.20 प्रतिशत) ऊपर 84,846.82 अंक पर था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 42.30 अंक की मजबूती के साथ 25,902.40 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 58.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत चढ़कर 25,918.95 अंक पर था।

सार्वजनिक बैंक, आईटी, ऑटो, धातु और तेल एवं गैस समूहों में लिवाली ज्यादा रही जबकि रसायन, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और मीडिया समूहों की कंपनियों में निवेशक बिकवाल हैं।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टीसीएस और इटरनल के शेयर ऊपर चल रहे हैं जबकि आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और ट्रेंट में गिरावट बनी हुई है।

Next Post

कोयला माफिया पर प्रशासन का करारा प्रहार, 8 हाइवा जप्त

Wed Dec 17 , 2025
सिंगरौली:अवैध खनन और कोयले के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ सिंगरौली प्रशासन ने एक बार फिर सख़्त रुख अपनाया है। कलेक्टर गौरव बैनल के स्पष्ट निर्देशों के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयले के अवैध परिवहन में संलिप्त 8 हाइवा वाहनों को जप्त किया है। इस कार्रवाई से […]

You May Like