कोयला माफिया पर प्रशासन का करारा प्रहार, 8 हाइवा जप्त

सिंगरौली:अवैध खनन और कोयले के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ सिंगरौली प्रशासन ने एक बार फिर सख़्त रुख अपनाया है। कलेक्टर गौरव बैनल के स्पष्ट निर्देशों के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयले के अवैध परिवहन में संलिप्त 8 हाइवा वाहनों को जप्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

खनिज विभाग को ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि झिंगुरदा क्षेत्र के बरहवा टोला में रात के अंधेरे में कोयले का अवैध परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने किया।

गोपनीय सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान खनिज विभाग की टीम ने मौके से 8 हाइवा वाहनों को कोयले के साथ रंगे हाथों पकड़ा। वाहनों के पास वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। तत्पश्चात सभी जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ मोरवा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कोयला माफियाओं में अफरा-तफरी का माहौल है।

लगातार हो रही प्रशासनिक सख़्ती से अवैध खनन व परिवहन करने वाले कारोबारी सकते में हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को ग्रामीणों ने भी सराहा है और कहा है कि इससे क्षेत्र में हो रहे पर्यावरणीय नुकसान पर भी रोक लगेगी।खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “जिले में अवैध खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध गौण खनिज अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”

Next Post

जिला टास्क फोर्स की ओवरलोड वाहनों पर संयुक्त कार्रवाई, दो वाहन जब्त

Wed Dec 17 , 2025
कटनी: कलेक्टर कटनी आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशों के पालन में जिला टास्क फोर्स द्वारा खनिज एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ओवरलोड एवं अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया।रात्रि 11 बजे से मध्यरात्रि 3 बजे तक झिंझिरी बाईपास, पन्ना […]

You May Like