​नाथू बरखेड़ा पंचायत: 50 दुकानों का दो मंजिला मार्केट तैयार, पहले चरण में 22 दुकानें नीलाम

भोपाल। राजधानी की जनपद पंचायत फंदा की ग्राम पंचायत नाथू बरखेड़ा में शुक्रवार को 22 दुकानों की नीलामी की गई. दुकान नंबर 7 की सबसे अधिक बोली 20 लाख 70 हजार रुपए की लगी. वहीं तीन दुकानों की किसी ने बोली नहीं लगाई. उक्त दुकानों का मूल्य भूतल की दुकान का 8 लाख 50 हजार एवं प्रथम तल का 8 लाख रखा गया है. इस नीलामी के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फंदा शिवानी मिश्रा और सरपंच मौजूद रहे. इन शासकीय दुकानों निर्माण नाथू बरखेड़ा दके सरपंच खेमचंद सिंगरौले के द्वारा कराया जा रहा है. वैसे यहां पर 50 दुकानों का दो मंजिला मार्केट तैयार किया जा रहा है. जिसमें से अभी भूतल की 22 दुकानों की नीलामी की गई है. भूतल की 3 शेष एवं प्रथम तल की 25 दुकानों की नीलामी के लिए आगे आदेश जारी किया जाएगा. सीईओ फंदा शिवानी ने बताया कि ग्राम पंचायत बरखेड़ा नाथू के द्वारा शासकीय 50 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है दो मंजिला रहेगा. जिसमें भूतल पर 25 दुकान एवं प्रथम तल पर 25 दुकानों रहेंगी. ग्राउंड फ्लोर की 22 दुकानों की नीलामी की गई. शेष बची हुई दुकानों की नीलामी का आदेश बाद में निकला जाएगा. नीलामी के अवसर पर मुख्य रूप से जनपद फंदा की सीईओ शिवानी मिश्रा, जनपद के अधिकारी दिलीप कुमार शिंदे बीपीओ, सतीश चौरसिया, जनपद सदस्य विनोद नगीना, सरपंच खेमचंद सिंगरौले, रोजगार सहायक बृजमोहन शर्मा मौजूद रहे.

Next Post

प्रशासनिक सर्जरी: भोपाल कलेक्टर ने बदले तहसीलदारों के प्रभार, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Fri Jul 10 , 2026
भोपाल। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने तहसीलों व नजूलों में पदस्थ व ट्रांसफर होकर आए तहसीलदारों व नायब तहसीलदारों के प्रभार शुक्रवार को बदलते हुए पदस्थापना के आदेश जारीकिए गए हैं.. इसमें प्रभारी तहसीलदार आदित्य जाघेला को न्यायालय तहसीलदार हुजूर, नायब तहसीलदार शुभम जैन को हुजूर तहसील में नायब तहसीलदार, न्यायालय […]

You May Like