देव कुमार मीना ने राष्ट्रीय खेल में बनाया नया पोल वॉल्ट राष्ट्रीय रिकॉर्ड

देहरादून, 10 फरवरी (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धा के अंतर्गत, पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना कर, सोमवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने 5.32 मीटर की ऊँचाई पार कर 2022 में गुजरात में एस. सिवा द्वारा बनाए 5.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। प्रतियोगिता के दौरान, मीना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया।

मैच के बाद अपनी इस उपलब्धि पर देव कुमार मीना ने कहा,“राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक का सफर बहुत लंबा था। सबसे ज्यादा समर्थन मेरे घर वालों और कोच का रहा है। मैं एक किसान परिवार से हूं और वहां से यहां तक आना बहुत संघर्ष भरा रहा। आज सोचा था कि कुछ नया करना है, तो बस आज इतिहास रच दिया।”

हैमर थ्रो महिला स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 62.47 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। यह रिकॉर्ड 2023 में उत्तर प्रदेश की ही तान्या चौधरी ने बनाया था। अनुष्का की इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश की मजबूत पकड़ को फिर साबित किया है।

Next Post

चीन ने फ्रीस्टाइल स्कीइंग मिश्रित टीम एरियल्स स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Tue Feb 11 , 2025
हार्बिन (चीन) (वार्ता) एशियाई शीतकालीन खेलों में फ्रीस्टाइल स्कीइंग मिश्रित टीम एरियल्स स्पर्धा में चीन ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 305.64 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। आज यहां हुये मुकाबले में कजाकिस्तान ने 235.39 अंकों के साथ रजत तथा जापान ने 191.28 अंकों के साथ कांस्य पदक […]

You May Like

मनोरंजन