चीन ने फ्रीस्टाइल स्कीइंग मिश्रित टीम एरियल्स स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

हार्बिन (चीन) (वार्ता) एशियाई शीतकालीन खेलों में फ्रीस्टाइल स्कीइंग मिश्रित टीम एरियल्स स्पर्धा में चीन ने सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए 305.64 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।

आज यहां हुये मुकाबले में कजाकिस्तान ने 235.39 अंकों के साथ रजत तथा जापान ने 191.28 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

चीन ने ओलंपिक चैंपियन जू मेंगताओ और क्यू गुआंगपु के साथ ली शिनपेंग सहित कई स्टार खिलाड़ियों को मैदान में उतारा था। चीन के तीनों एथलीटों ने बिना किसी बड़ी गलती के लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान पर शानदार जीत हासिल की।

खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण जीतने वाली जू ने कहा, “कल की व्यक्तिगत स्पर्धा की तुलना में मेरे साथ टीम के साथी होने से मुझे अधिक आराम महसूस हुआ।”

जू मेंगताओ मंगलवार को होने वाली महिला एरियल सिंक्रो स्पर्धा में तीसरे खिताब के लिए र्स्पधा करेंगी।

Next Post

ब्रिटिश गायक एड शीरन ने एनटीआर जूनियर का 'चुट्टामल्ले' गाना गाया

Tue Feb 11 , 2025
बेंगलुरु, (वार्ता) ब्रिटिश गायक एड शीरन ने गायिका शिल्पा राव के साथ बेंगलुरु में एनटीआर जूनियर अभिनीत देवरा भाग 1 का ‘चुट्टामल्ले गाना गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन किया। एड शीरन ने अपने भारत दौरे के दौरान बेंगलुरु में प्रदर्शन किया।उन्होंने अपने प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध […]

You May Like