नशा मुक्ति अभियान नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम आयोजित

दमोह। बांसा तारखेड़ा देहात थाना क्षेत्र की सागरनाका चौकी अंतर्गत बांसा तारखेड़ा के ग्राम हिनौता स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गवर्मेंट ईपीईएस एनएमएस हिनौता में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नशे से दूरी है जरूरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सागर नाका चौकी प्रभारी विक्रम सिंह दांगी ने बच्चों को नशे से होने वाले नुक्सान के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और उन्हें इस सामाजिक बुराई से दूर रहना चाहिए आगे कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना बेहद अनिवार्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भी नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं और शिक्षक स्टॉफ व ग्रामीणों ने जीवन में कभी नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, समाजसेवी ऋषिराज सिंह परिहार पुलिस स्टाफ सहित स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Next Post

जंगल में गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला 

Sat Jul 25 , 2026
सीधी। जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत गोतरा गांव के समीप स्थित आरएफ -1515 जंगल में शुक्रवार शाम एक ग्रामीण पर जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायल की पहचान गोतरा निवासी इंदल सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार इंदल सिंह शुक्रवार शाम को किसी काम […]

You May Like