जंगल में गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला 

सीधी। जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत गोतरा गांव के समीप स्थित आरएफ -1515 जंगल में शुक्रवार शाम एक ग्रामीण पर जंगली भालू ने हमला कर घायल कर दिया। घायल की पहचान गोतरा निवासी इंदल सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार इंदल सिंह शुक्रवार शाम को किसी काम से आरएफ -1515 जंगल गए हुए थे, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके हाथ एवं सिर में गहरा जख्म हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और रात्रि में ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टमसार में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस संबंध में टमसार रेंज में पदस्थ डिप्टी रेंजर केदारनाथ मिश्रा ने बताया कि जानकारी मिलते ही वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया । घायल व्यक्ति को नियमानुसार सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Next Post

कार्यवाहक वनपाल 78 हजार की रिश्वत लेते चढ़ा लोकायुक्त के हाथ

Sat Jul 25 , 2026
रीवा,  रीवा लोकायुक्त पुलिस ने कार्यवाहक वनपाल को शनिवार की शाम 78 हजार रूपये की रिश्वत लेते पुर्वाफाल के पास सेमरिया में गिरफ्तार किया है. आरोपी द्वारा लकड़ी से लोड़ ट्रक को छोडऩे एवं जुर्माना की रकम कम करवाने के लिये दो लाख की रिश्वत मांगी थी और प्रथम किश्त […]

You May Like