यादव ने प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा की बधाई दी

भोपाल, 07 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा की बधाई देते हुए कहा कि ये त्याग, बलिदान और आपसी विश्वास का प्रतीक है।

डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि यह पर्व गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा तथा मानवता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस त्यौहार को भारत की गौरवशाली परंपरा के अनुसार शांति और सद्भाव के साथ मनाएँ। साथ ही स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

Next Post

शहर में करंट, सड़क हादसे और हार्ट अटैक से चार मौतें

Sat Jun 7 , 2025
इंदौर: शहर में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. एक युवक पर घर के बाहर टहलते समय बिजली का तार गिर गया, वहीं दो युवकों की सड़क हादसों में जान चली गई. एक बुजूर्ग को पत्नी ने घर में मृत अवस्था में पाया. चारों ही […]

You May Like