जबलपुर: कार और स्कूल वेन की टक्कर में घायल हुए बच्चों के समुचित उपचार के निर्देश लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिये हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण मंत्री सिंह ने कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से पूरी जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों से भी चर्चा कर बच्चों के स्वास्थ्य और उन्हें दिये जा रहे उपचार के बारे में पूछताछ की। मंत्री सिंह ने बच्चों के उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गये थे। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ अरविन्द शर्मा के अनुसार दुर्घटना में घायल सभी बच्चों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। फिलहाल सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज की केजुअल्टी में उपचार दिया जा रहा है।चिकित्सक उन पर लगातार नजर बनाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायल बच्चों में से एक बच्चे के जबडे में फ्रेक्चर है। बच्चों के एक्सरे और अन्य जरूरी जांचे कराई जा रही हैं
