हिरासत से भागे युवक की तलाश जारी

सीहोर।शनिवार को भोपाल- इंदौर हाईवे स्थित ग्राम लसूडिय़ा परिहार के समीप बड़ी संख्या में पुलिस बल द्वारा सड़क किनारे किसी व्यक्ति की सरगर्मी से तलाश करती देखी गई. इस दौरान एसडीआरएफ की टीम भी बोट लेकर पहुंची और खदान के गड्डे में भरे पानी में तलाशी जारी रखी. यह देख वहां लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी. पुलिस की मानें तो इंदौर पुलिस एक वाहन का पीछा कर रही थी और उसमें से एक युवक कूदकर भागने में कामयाब हो गय था, जबकि चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया था.

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह हाईवे स्थित दरबार ढाबे के समीप बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क किनारे तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. यह देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी. पुलिसकर्मियों द्वारा सड़क से कुछ दूरी पर बने फार्म हाउस व खेतों पर बने मकानों में तलाशी जारी रखे थे तो वहां पर एक गड्डे में भरे बारिश के पानी में भी किसी की तलाश जारी थी.

इस मामले में थाना कोतवाली प्रभारी रविन्द्र यादव का कहना है कि इंदौर पुलिस द्वारा किसी युवक की हाईवे के आसपास तलाश की जा रही थी. इससे अधिक जानकारी उनके पास नहीं है.

पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से की तलाश

कुछ देर में वहां पर एसडीआरएफ टीम भी पहुंच गई थी. उन्होंने बोट की मदद से खदान के गहरे गड्ढे में बोट की मदद से भी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन जिसकी पुलिस को तलाश थी वह व्यक्ति नहीं मिला. मामले में अपुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात इंदौर पुलिस एक स्कार्पियो का पीछा कर रही थी. दरबार ढाबे से कुछ आगे स्कार्पियो रोककर पुलिस ने जब उसमें सवार युवकों को पकडऩे का प्रयास किया तो एक युवक अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग निकला, जबकि चार अन्य युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पांचवे युवक की तलाश में शनिवार की दोपहर तक सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका था.

Next Post

फ्री में बंटने की अफवाह, लोगों ने लूटी साईकल

Sat Aug 30 , 2025
सीहोर।जिला मुख्यालय के समीपस्थ अल्हादाखेड़ी के स्टेडियम में एक एनजीओ द्वारा शनिवार की सुबह सस्ती साईकल बेचे जाने की खबर शहर में फैलते ही वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान अफरातफरी का यह आलम रहा कि कई लोग साईकल उठाकर ही चलते बने. बाद में […]

You May Like