शिवसेना सांसदों के पार्टी छोड़ने की खबरों के बीच संजय राउत दिल्ली के लिए रवाना

मुंबई, 15 जून (वार्ता) शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद और मुख्य प्रवक्ता संजय राउत सोमवार शाम को अपने सांसदों के पार्टी छोड़ने और तोड़ने की खबरों के बीच दिल्ली के लिए रवाना हुए।

दिल्ली रवाना होने से ठीक पहले श्री संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा, “पार्टी में कोई फूट नहीं होगी। हम अपने सांसदों के संपर्क में हैं।” श्री राउत ने कहा, “शिवसेना का सिर्फ एक ही गुट है और यह श्री अरविंद सावंत के नेतृत्व में काम करता है। पिछले दो सालों से सांसदों के अलग होने पर बातचीत हो रही है। हमारे सभी सांसद लगातार श्री उद्धव ठाकरे के संपर्क में हैं। कल सभी सांसदों से बातचीत हुई है और आज सुबह भी उनसे बातचीत हुई है। श्री उद्धव ठाकरे ने कुछ सांसदों से अलग से भी संपर्क किया है।”

श्री राउत ने श्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले सांसदों के एक अलग समूह के लोकसभा अध्यक्ष को पत्र देने की योजना बनाने की खबरों पर टिप्पणी करते हुए कहा, “ऐसे किसी भी पत्र के बारे में उसका मसौदा आने के बाद ही उस पर टिप्पणी करना सही होगा।”

सूत्रों ने बताया कि हालांकि यह अभी पता नहीं चला है कि श्री ठाकरे की पार्टी से अलग होने वाले सांसदों का अगर वे अलग समूह बनाते हैं तो क्या लाभ मिलेंगे और यह भी साफ नहीं है कि ऐसा कोई अलग समूह सरकार में शामिल होगा या नहीं। श्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सेना के एक स्रोत के मुताबिक अगर श्री उद्धव ठाकरे की पार्टी से अलग होने वाले सांसद अलग समूह बनाते हैं, तो उन्हें मंत्री पद मिल सकता है।

इस बीच श्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के विधायक कृपाल तुमाने ने दावा किया कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ यानी श्री उद्धव ठाकरे की शिवसेना के सांसदों को अपनी तरफ खींचने की चाल ‘अब सिर्फ कागजों पर नहीं है बल्कि पूरी तरह सफल है।”

 

Next Post

राजा रघुवंशी हत्याकांड: विपिन ने नेपाल भागने के लगाए आरोप, सोनम ने किया खंडन

Mon Jun 15 , 2026
इंदौर. चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी और मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. विपिन ने सोनम के जमानत के बाद नेपाल भागने का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है, वहीं सोनम ने चैनल ईस्ट मोजो […]

You May Like