मंगल स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले

ग्वालियर। जीवाजी क्लब में चल रहे 4 दिवसीय स्व. विष्णु मंगल स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट के तीसरे दिन अलग अलग वर्ग के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए, प्राइम बैडमिंटन एकेडमी के तीन खिलाड़ियों लक्ष्य पांडे, संस्कृति अग्रवाल और प्रिंस शर्मा ने फाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। प्रिंस शर्मा ने अंडर 11ओर 13 दोनों वर्गों में फाइनल में जगह बनाई । आज 100 से ज्यादा मैच खेले गए, अंडर 15 सिंगल में प्रखर जैन लक्ष्य पांडे फाइनल में पहुंचे, वूमेन सिंगल मुकाबले में संस्कृति अग्रवाल का ओर शिवानी चौधरी फाइनल पहुंची।

मेन्स सिंगल में गौरव परमार और गौतम वालिया के बीच कल खिताबी जंग होगी, गौरव परमार पिछली बार के विजेता हैं। अंडर 19 डबल्स, का फाइनल कल देव कुमावत अविनाश शर्मा, प्रखर जैन और अभिजीत के बीच होगा। अंडर 11 में प्रिंस शर्मा और अर्जुन तोमर के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा, अंडर 13 का फाइनल अनिरुद्ध सिंह और प्रिंस के बीच होगा।अंडर 15 बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले चल रहे हैं। पुरस्कार वितरण समारोह 8 अप्रैल को शाम 7 बजे होगा।

Next Post

क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश तोमर का निधन

Mon Apr 7 , 2025
ग्वालियर। क्राइम ब्रांच की साइबर विंग में पदस्थ टीआई राजेश तोमर का आज सोमवार को निधन हो गया है। वह पीलिया बिगडऩे पर परेशान थे और तीन दिन पहले ही उनको शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने दम तोड दिया है। उनका अंतिम संस्कार […]

You May Like