क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश तोमर का निधन

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच की साइबर विंग में पदस्थ टीआई राजेश तोमर का आज सोमवार को निधन हो गया है। वह पीलिया बिगडऩे पर परेशान थे और तीन दिन पहले ही उनको शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने दम तोड दिया है। उनका अंतिम संस्कार मुरार मुक्तिधाम में किया गया। राजेश तोमर को तेज तर्रार नेटवर्क और स्पॉट पर बारीकी से इंवेस्टिगेशन के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। स्पॉट पर वह उन बातों पर भी गौर करते थे जो फोरेंसिक टीम को करना होता है। तोमर के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। तोमर शहर के विश्वविद्यालय, क्राइम ब्रांच, माधौगंज सहित कई थानों में बतौर टीआई पदस्थ रहे हैं।

Next Post

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Mon Apr 7 , 2025
ग्वालियर। नियमित कर्मचारियों की तरह 100 प्रतिशत वेतन, एनपीएस, ग्रेज्युटी तथा अन्य भत्तों की मांग को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी विरोध पर उतर आए हैं। जिले के करीब 800 कर्मचारियों ने सोमवार से काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने बताया कि […]

You May Like