गणेशोत्सव में आरती की मिर्जा आसिफ बेग ने, धार्मिक सदभाव की मिसाल

 

ग्वालियर: डबरा देहात थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने धर्म और संप्रदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर डबरा में आयोजित गणेश चतुर्थी समारोह में श्रद्धाभाव से भागीदारी की। उन्होंने भगवान श्री गणेश की स्थापना और पूजा-अर्चना के कार्यक्रम में शामिल होकर आरती की और क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिर्जा आसिफ का यह कदम केवल धार्मिक आयोजन में भागीदारी भर नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सद्भाव और सभी धर्मों के सम्मान का एक खूबसूरत संदेश है

Next Post

गूगल डीपमाइंड के एजीआई सेफ्टी रिसर्चर जोश एंगेल्स ने इस्तीफा देकर एआई को 5 साल में बड़ा खतरा बताया है

Tue Sep 15 , 2026
नई दिल्ली,  एंथ्रोपिक के पूर्व रिसर्चर की चेतावनी के बाद गूगल डीपमाइंड की एजीआई सेफ्टी टीम से इस्तीफा देने वाले जोश एंगेल्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि OpenAI और एंथ्रोपिक के ऑफर ठुकराने के बावजूद उन्होंने एआई सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने […]

You May Like