एसडीएम हुजूर ने दो लापरवाह कर्मचारियों को दिया नोटिस

रीवा। एसडीएम हुजूर डॉ. अनुराग तिवारी ने सहायक वर्ग तीन दिलीप पाल तथा सहायक वर्ग तीन धर्मेन्द्र पटेल को कारण बताओ नोटिस दिया है. यह नोटिस मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत दिया गया है. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित समाचारों में इन दोनों कर्मचारियों को 13 मार्च को एसडीएम कार्यालय में रात 10 बजे शराब पीते हुए दिखाया गया. इस आचरण से कार्यालय की छवि धूमिल होने के साथ इन कर्मचारियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता प्रकट होती है जिसके कारण इन्हें नोटिस दिया गया है. नोटिस का 24 घंटे की समय सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम ने मामले की जाँच के लिए नायब तहसीलदार हुजूर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति में गठित की है. समिति को जाँच कर दो दिवस में प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए गए हैं.

Next Post

टूरिज्म के माध्यम से विंध्य क्षेत्र में आयेंगी नई क्रान्ति: राजेन्द्र शुक्ल

Sat Mar 14 , 2026
सतना/मैहर /उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी देश-प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। यहां स्थापित किया गया नया रेप्टाइल हाउस वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महाराजा मार्तण्ड […]

You May Like