जनगणना करने पहुँची महिला कर्मचारी से सरेराह मारपीट

गुना: पठार मोहल्ला में जनगणना कार्य की सरकारी ड्यूटी कर रही एक महिला कर्मचारी के साथ मारपीट और अभद्रता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का एक वीभत्स सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के साथ सरेआम धक्का-मुक्की और मारपीट की जा रही है।जानकारी के अनुसार, नगरपालिका वार्ड क्रमांक 11 के ब्लॉक नंबर 73 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना चिड़ार पत्नी हेमराज चिड़ार रविवार को मकानों की गिनती और सर्वे का कार्य कर रही थीं। आरोप है कि जब वह पठार मोहल्ला स्थित कमलेश चिड़ार के घर के पास पहुंचीं, तो कमलेश ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और सरकारी सर्वे रजिस्टर छीन लिया।

पीड़िता रीना चिड़ार ने अपनी शिकायत में बताया कि केवल कमलेश ही नहीं, बल्कि उसकी पत्नी कृष्णा और उनकी चारों बेटियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों का रवैया बेहद आक्रामक बना रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। घटना से आहत और डरी हुई महिला कर्मचारी ने शहर कोतवाली के साथ-साथ एसपी को भी आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता को कोतवाली में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जाँच कर रही है।

Next Post

ऑरेंज कैप फिर से अभिषेक के सिर, रबाडा पर्पल कैप की दौड़ में

Mon May 4 , 2026
अहदाबाद, 04 अप्रैल (वार्ता) अभिषेक शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मात्र 15 रन बनाकर एक बार फिर से ऑरेंज कैप तालिका में शीर्ष पर पहुंच गये है। वहीं कगिसो रबाडा 16 विकेटों के साथ पर्पल कैप की दौड़ में शामिल हो गये है। ऑरेज कैप तालिका में कम अंतर […]

You May Like