
सतना/मैहर /उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी देश-प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। यहां स्थापित किया गया नया रेप्टाइल हाउस वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महाराजा मार्तण्ड सिंह सफारी को मध्यम रूप के जू का स्वरूप देने का प्रयास किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शनिवार को मैहर जिले के मुकुन्दपुर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी में स्थापित रेप्टाइल हाउस के लोकार्पण अवसर पर संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद सतना गणेष सिंह ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह रीवा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह, नगर निगम रीवा के स्पीकर व्यंकटेष पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण, वन विभाग के अधिकारी एवं जू के कर्मचारी उपस्थित रहे।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर रेप्टाइल हाउस का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रेप्टाइल हाउस का निरीक्षण कर वहां रखे गये विभिन्न प्रजातियों के सरीसृप वर्ग के वन्यप्राणियों को देखा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में मुकुन्दपुर सफारी के सभी कार्य शत-प्रतिषत पूर्ण कर लिये गये है। भविष्य की योजना के तहत अतिरिक्त 100 हेक्टेयर क्षेत्र में इसका एक्सटेंषन किया जायेगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में एयरपोर्ट की स्थापना होने से विंध्य क्षेत्र के पर्यटन को गति मिलेगी। पर्यटन की दिषा में विंध्य क्षेत्र में एक नई क्रान्ति आयेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सांसद गणेष सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में लगातार प्रगति करते हुए यह व्हाइट टाइगर सफारी पूरे देष और दुनिया में पहुंचा है। सफारी के रेप्टाइल हाउस में विभिन्न प्रजातियों के सर्पो को रखा गया है। जिसमें किंग कोबरा सहित अनेक रंगों के सांप पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे। उन्होंने कहा कि रीवा एयरपोर्ट के बनने से पूरे देश के लोगों का व्हाइट टाइगर सफारी मुकुन्दपुर में आना और भी आसान होगा। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को चिड़िया घर प्रबंधन की ओर से स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गये।
