सिंगरौली, 09 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बनगवां इलाके में स्थित एक ढाबे से आज पुलिस ने दो नाबालिगों के शव बरामद किए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में गोदवाली स्थित केजीएफ ढाबे पर दो नाबालिग लड़कों के शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं। मृतकों की पहचान जिले के लाल माटी गांव के मिथुन बैगा (16) और बबुंदर बैगा (15) के रूप में हुई है। दोनों नाबालिग ढाबे पर काम करते थे। उनकी मौत का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Next Post
मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह योजना में राशि स्वीकृत करने के अधिकार अब कलेक्टर को
Thu Jan 9 , 2025
भोपाल, 09 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री नि:शक्तजन विवाह योजना के तहत हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शासन ने 2 लाख रूपये तक की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत करने के अधिकार जिला कलेक्टर को प्रदान कर दिये है। आधिकारिक जानकारी अनुसार प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण सशक्तिकरण श्रीमती […]

You May Like
-
4 months ago
सनातन धर्म पर टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन
-
3 weeks ago
श्याम लाल कॉलेज और आईजीआई की जीत से शुरुआत
