नशे में धुत युवक ने लगाई फांसी

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत छोटा जैन मंदिर के पीछे रहने वाले युवक ने नशे में धुत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि श्रीमति हेमलता कोरी 55 वर्ष निवासी छोटा जैन मंदिर के पीछे गढ़ा बजार ने सूचना दी कि उसके पति की वर्ष 2006 में मौत हो गयी थी, उसका बेटा अमित कोरी बीती रात शराब पीकर घर आया था.

उसकी आंख में दर्द होने से वह ऑख में दवाई डालकर बिस्तर में लेट गयी थी रात लगभग 11-50 बजे देखा उसका बेटा अमित कोरी 30 वर्ष बाथरूम के पास वाले कमरे में छत की हुक से दुपट्टा बंाधकर फांसी लगाकर लटका था जिसकी मौत हो चुकी है। उसके बेटे अमित कोरी द्वारा शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

Next Post

वकील पर बका से हमला, पिता- पुत्र पर मामला दर्ज

Thu Mar 5 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता पर बका से हमला कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार घमापुर निवासी 35 वर्षीय अधिवक्ता आशीष प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नैतिक पार्टी के लिए 5 हजार रुपये की मांग […]

You May Like