शिवपुरी:कांग्रेस की शिवपुरी जिला इकाई में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा को लेकर मंथन तेज हो गया है। संगठन को नए तेवर देने और जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी आलाकमान जल्द ही शिवपुरी जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा कर सकता है। इस रेस में फिलहाल चार नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं भरत रावत, मोहित अग्रवाल, मानसिंह जाटव उर्फ फौजी और वर्तमान जिलाध्यक्ष विजय चौहान।पिछले दिनों शिवपुरी पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं से रायशुमारी की थी। माना जा रहा है कि पार्टी संगठन अब निर्णायक मोड़ पर है और जिलाध्यक्ष पद को लेकर जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
संभावित दावेदारों की स्थिति:
भरत रावत: रावत समाज से आने वाले भरत रावत का समाज में अच्छा प्रभाव है। लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।मोहित अग्रवाल: शहर के प्रमुख व्यवसायी वर्ग से हैं। वैश्य समाज में पकड़ है, लेकिन उनके कुछ निकट रिश्तेदार भाजपा से जुड़े हुए हैं, जो राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं।मानसिंह जाटव ‘फौजी’: करैरा क्षेत्र से सक्रिय युवा नेता हैं।
न केवल करेरा, बल्कि पूरे जिले में उनकी सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता बनी हुई है। आम जनता की समस्याओं को उठाने में अग्रणी रहे हैं और युवाओं में लोकप्रियता रखते हैं।विजय सिंह चौहान: वर्तमान जिलाध्यक्ष हैं और दोबारा पद की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि कार्यकर्ताओं का एक वर्ग बदलाव की मांग कर रहा है, फिर भी विजय चौहान अपनी दावेदारी पूरी ताकत से बनाए हुए हैं।
