जबलपुर। बेलबाग पुलिस ने भानतलैया चौक के पास खेरमाई गेट के पास वाहन चैकिंग के दौरान एक स्कूटी रोकी जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें गांजा मिला। पुलिस ने वाहन चालक शुभम सोनकर पिता पप्पू उर्फ पवन सोनकर 25 वर्ष निवासी बड़ी मदार टेकरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एस टी 2405 के साथ 135 ग्राम गांजा जब्त कर लिया है।
स्कूटी की डिक्की ने उगला गांजा
